Samastipur : बुनियादी विद्यालय मारीच से चार पंखे की चोरी
एक महीने पहले भी चोरों ने ताला तोड़ कर कई पंखे चुरा लिये थे. इसकी जानकारी पुलिस दी गई थी.
By DIGVIJAY SINGH |
May 15, 2025 6:35 PM
Samastipur : मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत स्थित बुनियादी विद्यालय से एक बार फिर चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए चार पंखों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि एक महीने पहले भी चोरों ने ताला तोड़ कर कई पंखे चुरा लिये थे. इसकी जानकारी पुलिस दी गई थी. इस बाबत प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा अक्सर देखा जाता है. विद्यालय के कमरे के ताला तोड़ कर लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. पंखा की चोरी हो जाने से भीषण गर्मी में बच्चों एवं शिक्षकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. हलई थाना पुलिस को इसकी जानकारी देकर छानबीन करने की बात कही गई है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 11, 2026 9:52 PM
January 10, 2026 11:01 PM
January 10, 2026 10:55 PM
January 10, 2026 10:47 PM
January 10, 2026 10:41 PM
January 10, 2026 6:30 PM
January 10, 2026 6:23 PM
January 10, 2026 6:01 PM
January 9, 2026 11:09 PM
January 9, 2026 8:07 PM
