नागपंचमी पर चार दिनी मेले का आयोजन

प्रखंड की रामपुरविशुन, रायपुर व गोही पंचायत सीमा स्थित रामपुरविशुन श्री श्री 108 विषहर स्थान में शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की गई.

वारिसनगर : प्रखंड की रामपुरविशुन, रायपुर व गोही पंचायत सीमा स्थित रामपुरविशुन श्री श्री 108 विषहर स्थान में शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की गई. मौके पर चार दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया है. इससे पूर्व नाग भक्तों ने बगल स्थित कर्बला पोखर से दर्जनों नाग सर्प निकालकर विषहर स्थान लाया. प्रखंड पूर्व उपप्रमुख शिवशंकर महतो ने फीता काटते हुए पूजा-अर्चना की. भक्त लक्ष्मी महतो व राज कुमार महतो ने नाग देवता को दूध व लावा चढ़ा कर पूजा की शुरुआत की. पूजन बाद महिलाओं की भीड़ ने माता भगवती का खोईंचा भरते हुए दूध व लावा चढ़ा कर नाग देवता की पूजा की. संध्या से चार दिवसीय भव्य मेले की शुरुआत की गई. इस आयोजन में व्यवस्थापक अरविंद कुमार महतो, कमेटी अध्यक्ष अमरनाथ कुमार, सदस्य सुधीर कुमार, ललन कुमार, उमेश महतो, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, मो. निसार अहमद आदि जुटे हैं. मौके पर अमित कुमार राजा, प्रमोद महतो, गंगा राम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >