Former Central Railway General Manager inspected: पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ने किया नरकटियागंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Former Central Railway General Manager inspected

Former Central Railway General Manager inspected समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने नरकटियागंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरन उन्होंने रेलमार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का मुआयना किया. महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष जोर देते हुए इसके प्रति हमेशा अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर प्रजापति हाल्ट के निकट समपार 2बी/3ई पर निर्माणाधीन आरओबी के कार्य प्रगति की समीक्षा की.इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >