Samastipur News:पटोरी के छात्रों ने प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम

दरभंगा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने परचम लहराया.

Samastipur News: शाहपुर पटोरी : दरभंगा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने परचम लहराया. विशेष कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने कई पदक जीत कर सुनहरे भविष्य की अलख जगाई. वहीं अंडर 17 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 6 छात्रों का चयन से संपूर्ण अनुमंडल क्षेत्र के खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. अंडर 19 आयु वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर पटोरी के छात्र राकेश कुमार ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक एवं 200 मीटर में रजत पदक जीत कर दोहरी सफलता प्राप्त की. अंडर 17 में एसएस कॉलेज हवासपुर के छात्र हरिओम ने 100 मीटर में रजत एवं 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र को अपनी प्रतिभा का परचम लहराया. बालिका वर्ग अंडर 17 में गुलाब राय बूबना हाई स्कूल पटोरी की छात्रा रिया कुमारी ने 400 मीटर में स्वर्ण एवं 800 मीटर में रजत पदक जीतने में कामयाब रही. अंडर-19 वर्ग में प्रियांशु कुमारी ने शॉट पुट में सिल्वर रजत पदक जीता. अंडर 14 में पिंकी कुमारी ने 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतने में कामयाब रही. अंडर 19 में ऋषभ कुमार ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता. अंडर 17 में आयुष राज ने रजत पदक जीत कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >