Samastipur News:गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज, चार नामजद

स्थानीय थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 16 अप्रैल की शाम शादी समारोह में काली-ब्रह्म पूजने के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी थी.

Samastipur News:कल्याणपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 16 अप्रैल की शाम शादी समारोह में काली-ब्रह्म पूजने के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी थी. जख्मी गांव के ही गोरख साह का पुत्र रोहित कुमार बताया गया है. जिसका इलाज जारी है. इस मामले में घायल की मां अनीता देवी ने गांव के ही चार लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पीड़ित की मां का बताना है कि चारों आरोपितों ने गालीगलौज के बाद गोली मारी थी. थानाध्यक्ष कुमार शर्मा ने परतापुर गांव के पवन साह के पुत्र बिट्टू कुमार को गिरफ्तार करने की बात कही है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

दो वारंटी गिरफ्तार

कल्याणपुर : कल्याणपुर व चकमहेसी पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इसमें चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा मिर्जानगर में पुलिस बल के साथ अवर निरीक्षक शेखर सुमन, एन. महतो, सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, संजीव कुमार सिंह ने छापेमारी कर अजबलाल महतो के दो पुत्र देवेंद्र महतो व सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को अग्रिम कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय भेजा गया है.

इलाज के दौरान मौत

कल्याणपुर : श्राद्ध का भोज खाकर घर लौटे एक की अचानक हालत बिगड़ गयी. परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल लाया. जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत अंतर्गत रामपुरा धोबी टोल के 55 वर्षीय लक्ष्मी बैठा के रुप में बतायी गयी है. डॉ हैदर ने बताया कि उसकी हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >