Crime news from Samastipur:फाइनेंस कंपनी का एजेंट निकला ई-रिक्शा लूट का आरोपी

थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट जाने के रास्ते में ई-रिक्शा लूटने का आरोपी फाइनेंस कंपनी का एजेंट निकला.

Crime news from Samastipur:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट जाने के रास्ते में ई-रिक्शा लूटने का आरोपी फाइनेंस कंपनी का एजेंट निकला. पुलिस ने पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत देकर आरोपी युवक को पीआर बॉण्ड पर मुक्त कर दिया. बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा से सवारी को उतार कर चालक से चाबी छीनी. टोटो लेकर फरार हो गये थे. टोटो चालक कापन निवासी प्रमोद पासवान उर्फ दुखन पासवान ने घटना की सूचना वाहन स्वामी विजय कुमार को दी. घटना की जानकारी मिलते ही टोटो मालिक विजय कुमार ने चालक से पूछताछ की. खोजबीन शुरू की. एक युवक पर शक हुआ. पकड़ कर पूछताछ की गई. वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद विजय कुमार कोरबद्धा टभका पहुंचे. वहां अशोक महतो के दरवाजे पर टोटो खड़ा मिली. इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. टोटो और अभियुक्त को थाने ले गई. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि टोटो रिक्शा मालिक विजय कुमार को सौंप दिया गया है. आरोपी युवक फाइनेंसर का एजेंट बताया गया है. पूछताछ एवं हिदायत देकर उसे मुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >