Samastipur News:वन स्टाफ सेंटर के रिक्त पदों के रोस्टर को अविलंब फाइनल करें: डीएम

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कृषि विभाग, आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षात्मक बैठक की.

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कृषि विभाग, आईसीडीएस ,सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षात्मक बैठक की. सर्वप्रथम कृषि विभाग द्वारा आयोजित अंकुरण परियोजना अंतर्गत जिला अभिसरण की बैठक की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिला के प्रत्येक प्रखंड के दो विद्यालयों में प्रायोगिक तौर पर किचन गार्डन में सब्जियों को उगायी जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों से सहयोग अपेक्षित है. इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी ,डीपीओ मनरेगा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण को जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके पश्चात आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका तथा वन स्टॉफ सेंटर के रिक्त पदों के रोस्टर को अविलंब फाइनल करते हुए रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया. इसी प्रकार कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी को सावित्रीबाई फुले छात्रावास की भूमि की उपलब्धता अपर समाहर्ता समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया. सामाजिक सुरक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आकाश को सभी पेंशन के लंबित मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा के क्रम में आवासीय विद्यालय की भूमि के अभिलेख को हस्तांतरित करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >