Samastipur News:चलती अवध एक्सप्रेस से कूदे पिता-पुत्र, जख्मी

स्थानीय जंक्शन पर प्लेटफॉर्म पर रविवार की सुबह अफरा तफरी मच गई. बरौनी बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस के चलती ट्रेन से पिता-पुत्र के कूद जाने के बाद प्लेटफार्म पर लोगों जुट गये.

Samastipur News:समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर प्लेटफॉर्म पर रविवार की सुबह अफरा तफरी मच गई. बरौनी बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस के चलती ट्रेन से पिता-पुत्र के कूद जाने के बाद प्लेटफार्म पर लोगों जुट गये. दोनों गंभीर रूप से जख्मी थे. सूचना मिलने पर कंट्रोल की ओर से रेल कर्मी और रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे. बाद में घायल पिता-पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार है परिवार वैशाली के मालीगांव के रहने वाला था. वह समस्तीपुर जंक्शन गुवाहाटी जाने के लिए अवध-असम एक्सप्रेस पकड़ने आया था. इसी दौरान वह गलती से अवध एक्सप्रेस में चढ़ गया. बाद में जब पिता को जानकारी हुई तो वह चलती ट्रेन से कूद गया. जिसे बचाने के चक्कर में पुत्र भी कूद गया. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >