मोरवा में दो भैंसों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर के मोरवा में भैंस चोरी की घटनाओं ने किसानों को चिंतित कर दिया है। ताजपुर थाना क्षेत्र में दो भैंसों को पिकअप पर लादकर ले जाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Samastipur News: मोरवा प्रखंड क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र की हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड संख्या 5 का है, जहां मंगलवार देर रात चोरों ने दो भैंस चोरी कर ली. चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

पिकअप पर लादकर ले गए भैंस

जानकारी के अनुसार, चोरों ने डीहवार स्थान के पास बंधी दोनों भैंसों को खोलकर पिकअप वाहन पर लाद लिया और फरार हो गए. चोरी गई भैंसों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

गरीब किसान के सामने आर्थिक संकट

पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल ने बताया कि पीड़ित किसान राम शरण आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और भैंस पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. भैंस चोरी होने से उसके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना ताजपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar verma

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >