किसानों को योजनाओं का लाभ लेने को किया प्रेरित

प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन के सभाकक्ष में प्रखंडस्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष कमलाकांत निराला ने की.

दलसिंहसराय : प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन के सभाकक्ष में प्रखंडस्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष कमलाकांत निराला ने की. इसमें तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने पंचायतों में 24 जून से एक जुलाई तक आयोजित होने वाले किसान चौपाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसान चौपाल प्रतिदिन दो पंचायतों में होगी. इसमें कृषि व संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषि कॉर्डिनेटर, सहायक तकनीकी प्रबंधक व किसान सलाहकार भाग लेंगे. श्री निराला ने सदस्यों से चौपाल कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध किया. जिपा सुनीता कुमारी शर्मा ने किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़ी समस्या व निदान के लिए इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. उन्होंने महिला कृषकों को आत्मा से तकनीकी सहयोग लेकर खेती से जुड़ने की बात कही. मौके पर अरविंद कुमार पांडेय, अंशु कुमारी, विश्वनाथ प्रसाद, राजाराम महतो, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार रजक, दर्शन ठाकुर, रंजित कुमार, अंजु देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >