Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर समेत आठ स्टेशनों पर लेगेंगे फेयर रिपीटर बोर्ड, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर समेत मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों के अनारक्षित (जनरल) और आरक्षित टिकट काउंटरों पर जल्द फेयर रिपीटर बोर्ड लगाये जायेंगे.

Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों के अनारक्षित (जनरल) और आरक्षित टिकट काउंटरों पर जल्द फेयर रिपीटर बोर्ड लगाये जायेंगे. समस्तीपुर के अलावा जिन स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा बहाल होगी उसमें सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, मोतिहारी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी भी शामिल हैं. अभी फिलहाल आरक्षण केंद्र पर समस्तीपुर जंक्शन पर यह बोर्ड कार्यरत है. काउंटर पर खड़े यात्री उसे देखकर टिकट किराया राशि का भुगतान करेंगे. इस तरह की व्यवस्था बहाल होने पर अनपढ़ खासकर श्रमिक वर्ग के यात्रियों से अधिक टिकट किराया राशि लेने की शिकायत दूर होगी. टिकट किराया राशि को लेकर काउंटर कर्मी और यात्री के बीच होने वाली चिकचिक खत्म होगी. इसके लिए जल्द ई ऑक्शन निकाला जायेगा. फेयर रिपीटर बोर्ड के तहत काउंटरों पर डिस्प्ले लगाये जायेंगे. जिस पर यात्रियों को टिकट किराया राशि व यात्रा स्टेशन लिखा दिखेगा. कई बार काउंटरों से टिकट लेने में ओवर चार्जिंग संबंधित परिवाद प्राप्त होता है. यात्रियों की यह शिकायत दूर करने के लिए ही फेयर रिपीटर बोर्ड लगाने जैसे डिजिटल व्यवस्था बहाल करने का विचार है. फेयर रिपीटर बोर्ड जैसी डिजिटल व्यवस्था के होने पर इन स्टेशनों के टिकट काउंटरों की गतिविधि पर समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में बैठकर भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग अधिकारी कर सकेंगे. मुख्यालय के राउटर से जुड़ा होने के कारण टिकट देने और किराया राशि लेने की पल-पल की गतिविधि की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी. अगर कोई अधिक टिकट किराया राशि लेने की कोशिश करेगा तो पकड़ में आ जायेगा. फेयर रिपीटर बोर्ड यात्री सुविधा के साथ-साथ रेल राजस्व अर्जित करने का भी जरिया बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >