महमद्दीपुर व राजाजान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम से स्पष्टीकरण

सरकार खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

मोहिउद्दीननगर : सरकार खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. किंतु सरकार प्रायोजित लाभप्रद योजनाओं को शत-प्रतिशत आच्छादित करने में कतिपय स्वास्थ्य कर्मियों की कार्य शैली में शिथिलता के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो नियमानुकूल नहीं है. यह बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एएनएम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ ओम प्रकाश ने कही. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ओपीडी सेवा का संचालन व अन्य प्रदत्त सुविधाओं का लाभ समर्पित भाव से आमजन के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. कहा कि सरकार की ओर से जिन उद्देश्यों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई है ताकि उसे मूर्त रूप देने में मदद मिल सके. साथ ही आमजन को सेवा देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम कार्यरत हैं उन्हें निर्धारित समयावधि में हर हाल में ड्यूटी पर तैनात रहने की हिदायत दी गई. इस क्रम में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों व इससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा की गई. समीक्षा उपरांत महमद्दीपुर व राजाजान स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया. साथ ही नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना आदि की गहन समीक्षा की गई. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साधना आनंद, स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब, बीसीएम राहुल सत्यार्थी, अरुणा कुमारी, सुजाता कुमारी, गुंजन कुमारी, हीरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, नीलू कुमारी, नूतन कुमारी, नेहा कुमारी, अंजनी राय, सुनैना कुमारी, महा लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी, सविता कुमारी, रेखा चौरसिया, शांति कुमारी, पूनम कुमारी, माधुरी कुमारी, अनिता कुमारी, स्वीटी कुमारी, सुनीति कुमारी, खुशबू कुमारी, यूनिसेफ के अजय कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >