Samastipur News:बकाया अंतर वेतन व सेवांत लाभ के भुगतान में टालमटोल से कर्मचारी नाराज

नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों के बकाया पंचम, षष्ठम और सप्तम अंतर वेतन भुगतान और सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवांत लाभ व पेंशन भुगतान में लंबे समय से टाल मटोल की स्थिति बनी हुई है.

Samastipur News:समस्तीपुर : नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों के बकाया पंचम, षष्ठम और सप्तम अंतर वेतन भुगतान और सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवांत लाभ व पेंशन भुगतान में लंबे समय से टाल मटोल की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर सेवानिवृत और स्थायी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है. इस संबंध में स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव को पत्र भेजकर इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है. स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज कुमार राम ने बताया कि संगठन की ओर से निगम के स्थायी कर्मचारियों के बकाया पंचम, षष्ठम और सप्तम अंतर वेतन भुगतान और सेवानिवृत कर्मचारियों के सेवांत लाभ व पेंशन भुगतान को लेकर कई बार निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया. लेकिन, इस पर अब तक इसपर कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. टाल मटोल की स्थिति बनी हुई है. निगम प्रशासन बकाया भुगतान की मांग करने पर न्यायालय में अपील की बात करती है. जबकि, बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव के विभागीय संकल्प संख्या 2723 के कंडिका छह में उल्लेखित है कि वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरुप अद्यतन अंतर वेतन के बकाया राशि भुगतान नगर निकायों द्वारा अपने आंतरिक संसाधन स्रोत से आसान किस्तों में प्रदान की जायेगी. वहीं नगर निगम के आयुक्त को सेवानिवृत कर्मियों के सेवांत लाभ का भुगतान सेवानिवृति के तिथि को निश्चित रुप से प्रदान करने का उल्लेख है. इसके बावजूद निगम प्रशासन द्वारा सेवानिवृत कर्मियों के सेवांत लाभ के बकाया भुगतान में विलंब किया जा रहा है. इसको लेकर संगठन की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. उन्होंने बताया कि निगम कार्यालय में फिलहाल करीब 100 स्थायी कर्मचारी हैं. इसमें पिछले माह 20 से 25 कर्मचारी सेवानिवृत हो चुकी हैं, जिन्हें अब तक सेवानिवृति या सेवांत लाभ का भुगतान नहीं हुआ. वहीं बकाया पंचम, षष्ठम और सप्तम अंतर वेतन भुगतान भी लंबे समय से नहीं हुआ है. वहीं दैनिक कर्मचारियों के भी मासिक वेतन में हुई बढ़त राशि का करीब 10 माह से पूर्व से भुगतान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 10 जनवरी के बाद आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >