Samastipur News:दो पालियों में 1861कर्मियों को मिला त्रुटिहीन मतगणना का टिप्स

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिये बुधवार संत कबीर महाविद्यालय में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिये बुधवार संत कबीर महाविद्यालय में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. सभी ने मतगणना के हर चरण और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित हुआ. प्रथम पाली में 1006 कर्मियों जिनमें माइक्रो आब्जर्वर-646, काउंटिंग आब्जर्वर-360 शामिल थे और द्वितीय पाली में 855 कर्मियों जिसमें काउंटिंग सुपरवाइजर-398, काउंटिंग असिस्टेंट-457 को प्रशिक्षित किया गया. प्रमुख बिंदुओं में डाक मतपत्रों की गणना, प्रपत्र 13ए और लिफाफा-ए का मिलान, अवैध मतपत्र की पहचान, ईवीएम (सीयू) से परिणाम दर्ज करना, ईटीबीपीएस और वीपीपैट से पर्चियों की गणना शामिल थी. कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, मोबाइल का प्रयोग वर्जित रखने और मतगणना की गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. यह प्रशिक्षण मतगणना प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, कुशलता और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम और अन्य मास्टर ट्रेनर मंगलेश कुमार, अंजनी पांडे, लोकाशीष कुमार, नदीम तथा मनीष चंद्र प्रसाद उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >