Samsatipur : कर्मचारी महासंघ की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ समस्तीपुर के भ्रमण कार्यक्रम के तहत सरायरंजन शाखा की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुई.

Samsatipur : सरायरंजन . अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ समस्तीपुर के भ्रमण कार्यक्रम के तहत सरायरंजन शाखा की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुई. अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार ने की. इसमें 20 मई को पूरे देश में ट्रेड यूनियन के हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. कर्मियों ने एकजुट होकर सेवा संविदा, एनएएस एवं यूपीएस समाप्त करने एवं राजस्व कर्मियों व पंचायत सचिव के ग्रेड पे में सुधार, गृह जिले में पदस्थापन के लिए चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया. 17-18 अप्रैल को महासंघ द्वारा तीन जिलों की कार्यशाला की सफलता पर भी चर्चा की गई. जिला मंत्री राजीव रंजन, राम कुमार झा, नागेंद्र सिंह, शिव मोहन, देवानंद झा, विक्रम कुमार, फारूक अंसारी, कुंदन प्रसाद, गौतम कुमार, दिवाकर कुमार, निरंजन प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, अमन आदर्श, राहुल गुप्ता, राम जयपाल सिंह यादव, शिवम कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >