Samastipur News:किसान गोष्ठी में जैविक खेती पर दिया गया जोर

प्रखंड के कलवारा में नवभारत फर्टिलाइजर एलएलपी की ओर से किसान गोष्ठी की गयी. कंपनी के कृषि अधिकारी सुमन कुमार ने किसानों को जैविक खेती के महत्व एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Samastipur News:रोसड़ा : प्रखंड के कलवारा में नवभारत फर्टिलाइजर एलएलपी की ओर से किसान गोष्ठी की गयी. कंपनी के कृषि अधिकारी सुमन कुमार ने किसानों को जैविक खेती के महत्व एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घटती जा रही है. जिससे दीर्घकाल में फसल उत्पादन प्रभावित होता है. कृषि अधिकारी ने विशेष रूप से मक्के की फसल में लगने वाले कीटों से सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने कंपनी की जैविक दवा के प्रयोग एवं छिड़काव की सही विधि बतायी. जिससे फसल को कीट प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सकता है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का अधिक से अधिक उपयोग कर मिट्टी की सेहत को बनाये रखें. गोष्ठी की अध्यक्षता प्रवीण सिंह ने की. किसानों ने जैविक खेती से जुड़े विषयों पर सवाल भी पूछे. जिनका कृषि अधिकारी ने समाधान किया. गोष्ठी के अंत में किसानों ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को खेती के लिए उपयोगी बताया. कार्यक्रम में अनिल सिंह, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, दिनकर सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >