Samastipur News:दो दिन दलसिंहसराय शहर में बिजली सेवा रहेगी बाधित

2 अप्रैल के दिन के 9 बजे से शाम 5 बजे तक व 3 अप्रैल को 10 बजे दिन से 3 बजे शाम तक दलसिंहसराय पावर सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

दलसिंहसराय : पावर सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर 2 अप्रैल के दिन के 9 बजे से शाम 5 बजे तक व 3 अप्रैल को 10 बजे दिन से 3 बजे शाम तक दलसिंहसराय पावर सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जायेगी. ताकि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति गर्मियों में की जा सके. इसे लेकर ढ़ेपुरा, रामपुर जलालपुर, पगरा एवं दलसिंहसराय शहर तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ता को आवश्यक कार्य निपटा लेने एवं पीने योग्य पानी का संचयन कर लेने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >