ईवीएम, वीवीपैट और नोटा की जानकारी के साथ छात्रों ने लिया मतदान जागरूकता का संकल्प

समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड में निर्वाचन साक्षरता क्लबों की स्थापना को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू हुआ है. इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र और मताधिकार के प्रति जागरूक करना है. छात्र अब अपने परिवार और समाज में भी मतदान की अहमियत फैलाएंगे.

Samastipur News: मोहनपुर प्रखंड के विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों की स्थापना एवं पुनर्जीवन को लेकर शुक्रवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय के निर्देश पर यह अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा की देखरेख में संचालित किया जा रहा है. अभियान के तहत बघरा, डुमरी दक्षिणी और विशनपुर बेड़ी के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Mohiuddinnagar News: मतदान के महत्व से कराया गया अवगत

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूक बनाना है. शिक्षक धर्मेंद्र राय, शशि शंकर कुमार और पंकज पांडेय ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रत्येक नागरिक का मतदान करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

ईवीएम, वीवीपैट और नोटा की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा नोटा के महत्व की जानकारी दी गई. शिक्षकों ने बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से छात्र चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाएंगे.

परिवार और समाज में फैलाएंगे जागरूकता

शिक्षकों ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा. इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने परिवार और समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे. इससे अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होगी और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

छात्रों ने लिया जागरूकता का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने स्वयं मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. विद्यालय प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी निर्वाचन साक्षरता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी के स्वजनों की अनोखी पहल, बच्चों को उपहार में भेंट की कलम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >