Samastipur News:बाइक की ठोकर से बुजुर्ग किसान की मौत

थाना क्षेत्र के एनएच 28 सातनपुर चौक से आगे व पीर स्थान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दिया

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 28 सातनपुर चौक से आगे व पीर स्थान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दिया. इस घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक निकसपुर पंचायत के वार्ड दो अकहा विशनपुर गांव निवासी मोहन सिंह (82) बताया गया है. जानकारी के अनुसार मोहन सिंह शुक्रवार को दिन के करीब दस बजे एनएच 28 शंकर चौक से अपने घर जा रहे थे. इसी बीच दलसिंहसराय की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने पीर स्थान के समीप ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही परिजन जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पुत्र इन्द्रदेव सिंह ने आवेदन दिया है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है. इधर, घटना के बाद से मृत किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >