समस्तीपुर कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों का सम्मान, विदाई समारोह का आयोजन

समस्तीपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-01 और 02 द्वारा विदाई समारोह सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान NSS में सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य ने राष्ट्र सेवा को विद्यार्थियों का मूल कर्तव्य बताया.

Samastipur News: समस्तीपुर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय परिसर में विदाई समारोह सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की.

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और छात्राओं के स्वागत गीत के साथ हुआ. इस अवसर पर एनएसएस में दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाले स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

राष्ट्र सेवा को बताया विद्यार्थियों का दायित्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के साथ राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करना प्रत्येक विद्यार्थी का मूल कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

एनएसएस स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना

पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय की अनेक उपलब्धियों में एनएसएस स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है.

कई शिक्षकों ने किए विचार साझा

कार्यक्रम में इकाई-01 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत, इकाई-02 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, इतिहास विभाग के डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. श्वेता दुबे, योगेंद्र राय एवं शशिशेखर प्रसाद यादव ने भी अपने विचार रखे और स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यक्रम में नथुनी यादव, रामधनी, आशुतोष, आदेश, हरि माधव, रौशन, प्रियंका, राम कुमार, अंजलि, स्मृति, साक्षी, नेहा, कुमकुम, अनुराज, अनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prakash kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >