Samastipur News:गन्ना की अंतरवर्ती खेती से किसानों को दोहरा लाभ : जीएम

चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल क्षेत्र में चल रहे बसंतकालीन गन्ने की रोपाई को लेकर कई गांव में जाकर किसानों से मिले व गन्ना रोपाई करने के लिए प्रेरित किया.

फोटो संख्या : 12 किसानों से बात करते जीएम प्रतिनिधि, हसनपुर : चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल क्षेत्र में चल रहे बसंतकालीन गन्ने की रोपाई को लेकर कई गांव में जाकर किसानों से मिले व गन्ना रोपाई करने के लिए प्रेरित किया. चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि गन्ना की खेती अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक लाभकारी होती है. अंतरवर्ती खेती करने से एक ही लागत में दोहरा मुनाफा भी होता है. उन्होंने किसानों को गन्ना रोपने की आधुनिक तकनीक बताते हुए किसानों से अपील की कि अगर रोपाई कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही तो वह अपने क्षेत्र के कर्मी से मिलकर निदान करायें. अगर कठिनाई होती है तो सीधे उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद से मिलें. उन्होंने पेराई के लिए गन्ना कटाई करने वाले किसानों से स्वच्छ, ताजा गन्ना ही मिल भेजने की अपील की. उन्होंने कहा की रोपाई के समय समझदारी ही उनका उनके फसल के भविष्य तय करते हैं. इसके लिए उन्हें उन्नत प्रभेद के बीज का चयन, वैज्ञानिक पद्धति से रोपाई सहित अन्य चीजों को बारे में पता कर विशेषज्ञ किसानों से संपर्क कर ही रोपाई कराने की अपील की. उन्होंने कर्मियों को आगामी रोपाई सत्र के लिए किसानों के उत्तम फसल का चयन करने का निर्देश दिया. मौके पर चीनी मिल के रोहित कुमार, संदीप पाटिल, कृष्ण ठाकुर, गौरी शंकर यादव, नवल सिंह, सीताराम मोची, दुर्वेश कुमार, सोनू झा, सदानंद सिंह, दीपक कुमार, नवीन सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >