सड़क से गुजर रहे चिकित्सक ने बचाई महिला की जान

चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने रविवार की दोपहर चिकित्सक धर्म का पालन करते हुए हार्ट अटैक की शिकार महिला की जान बचाकर मिसाल पेश की है.

सरायरंजन (समस्तीपुर). चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने रविवार की दोपहर चिकित्सक धर्म का पालन करते हुए हार्ट अटैक की शिकार महिला की जान बचाकर मिसाल पेश की है. महिला की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत लगुनिया रघुकंठ वार्ड 1 निवासी ललित कुमार दास की पत्नी ममता देवी (24) के रूप में हुई. सीएचसी के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर वे मथुरापुर स्थित अपने आवास से बाइक पर सवार होकर सरायरंजन आ रहे थे. इस बीच शहर के मगरदही घाट के समीप एक महिला बेहोश होकर अचानक गिर गयी. कुछ लोग महिला के चेहरे पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने का उपक्रम करने लगे. इस बीच चिकित्सक ने उसकी नाड़ी देखकर पता कर लिया कि उसे हार्ट अटैक हुआ है. उन्होंने तुरंत सीपीआर देकर महिला को एक गाड़ी में बैठाया. सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती करा दिया. विवाहिता को गाड़ी पर बैठकर अस्पताल ले जाने में वारिसनगर प्रखंड की मुस्लिम लड़की खुशबू परवीन ने भी महती भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >