असहाय परिवार को चिकित्सक दंपती ने पहुंचायी मदद

समस्तीपुर : बेगूसराय के चिकित्सक दंपति डॉ शेखर कुमार एवं डॉ रेखा कुमारी ने पीड़ित परिवार की आशा देवी से मिलकर उनकी मदद की.

समस्तीपुर : बेगूसराय के चिकित्सक दंपति डॉ शेखर कुमार एवं डॉ रेखा कुमारी ने पीड़ित परिवार की आशा देवी से मिलकर उनकी मदद की. चिकित्सक दंपत्ति ने राशन की सामग्री, कपड़े एवं आर्थिक सहायता प्रदान की. डॉ. रेखा कुमारी ने कहा कि परिवार को बहुत छोटी सी मदद करने का प्रयास किया है. बताते चलें कि शहर के काशीपुर मुहल्ले के 15 वर्षीय नौवीं वर्ग के छात्र गोलू कुमार की बीते सप्ताह हत्या कर वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के बलाही चौर में शव को फेंक दिया गया था. बता दें कि गोलू के पिता की भी कई वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है. घर की आर्थिक हालात बहुत ज्यादा खराब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >