डीएम ने की डिस्पैच से संबंधित कार्यों की समीक्षा, दिये कई निर्देश

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर में शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बैठक कर डिस्पैच से संबंधित कार्यों की समीक्षा की.

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर में शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बैठक कर डिस्पैच से संबंधित कार्यों की समीक्षा की.बैठक में 22-उजियारपुर एवं 23-समस्तीपुर (अजा) लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी एआरओ से डिस्पैच संबंधित कार्यों का फीडबैक लिया. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी एआरओ को निर्देश दिया कि आयोग के गाइडलाइन के अनुसार डिस्पैच सेंटर पर सभी आवश्यक व्यवस्था एवं डिस्पैच से संबंधित सभी निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि चौथे पेज के चुनाव में समस्तीपुर जिला में ही सबसे ज्यादा बूथों की संख्या है. इसीलिए हर हालत में 12 बजे के अंदर पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ डिस्पैच कर देना है, ताकि सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने निर्धारित बूथ पर ससमय पहुंच जायें. इसकी रिपोर्टिंग अपने-अपने क्षेत्र के बीडीओ करेगें. इसके अलावा भीटीआर रिपोर्टिंग के मामले में प्रत्येक 2-2 घंटे पर सभी का कंपाइल रिपोर्ट बनाकर सूचित करने की बात कहीं. किसी भी परिस्थिति में भीटीआर रिवाइवल करने का नौबत नहीं आये इसकी पूरी तरह से जांच कर लें, तभी रिपोर्ट भेजें. डीएम ने कहा कि कोई भी बूथ ऐसा नहीं हो जहां जीरो प्रतिशत पोलिंग और ईवीएम की खराबी की सूचना मिलें. वेबकास्टिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंनें निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर अल्फाबेटिकल मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्र पर रहेंगे. यदि उनकी ड्यूटी कहीं लग गई है तो उन्हें रिजर्व मतदान कर्मियों से रिप्लेस किया जाएगा. इसके अलावा डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ क्यूआरटी टीम में एक प्रशिक्षित शिक्षक को टैग करने का निर्देश दिया. वहीं एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाने हेतू वाहन कोषांग के लिए निर्धारित वाहन अधिग्रहण के लिए सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि आज रात तक सभी बुथ के अनुसार वाहनों का इंतजाम कर लिया जाये. बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रौज्वल, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, ओएसडी सहित सभी बीडीओ एवं एआरओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >