समस्तीपुर में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, 137 से अधिक सड़कें मानकविहीन

समस्तीपुर जिले की 137 से अधिक ग्रामीण सड़कें गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल पाई गई हैं. ई-मार्ग और बीआरआरएमएस ऐप्स के माध्यम से किए गए डिजिटल निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है. विभाग अब लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

समस्तीपुर जिले में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने एक विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट जारी की है. तकनीक और डिजिटल निगरानी के लिए उपयोग किए जा रहे ई-मार्ग और बीआरआरएमएस ऐप्स के माध्यम से किए गए निरीक्षण में बड़ा खुलासा हुआ है. जिले की 137 से अधिक ग्रामीण सड़कें तय मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं. रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

डिजिटल ऐप से हुआ ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण

ई-मार्ग ऐप के जरिये पांच साल के अनिवार्य रखरखाव के दायरे में आने वाली कुल 990 सड़कों का निरीक्षण किया गया है. इनमें से 925 सड़कें संतोषजनक मिलीं, लेकिन 65 सड़कों की स्थिति चिंताजनक पायी गयी है.

  • समस्तीपुर प्रमंडल: कुल 204 सड़कों में से 170 संतोषजनक, 16 सुधार योग्य और 18 असंतोषजनक पायी गईं.
  • दलसिंहसराय प्रमंडल: 320 निरीक्षित सड़कों में से 304 संतोषजनक, 4 सुधार योग्य और 12 असंतोषजनक थीं.
  • रोसड़ा प्रमंडल: 281 में से 276 सड़कें संतोषजनक और 5 में सुधार की गुंजाइश पायी गई है.
  • पटोरी प्रमंडल: 185 निरीक्षित सड़कों में से 175 संतोषजनक, 5 सुधार योग्य और 5 असंतोषजनक दर्ज की गईं.

लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

दलसिंहसराय प्रमंडल में समय सीमा के भीतर सुधार नहीं करने वाली सड़कों के ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है और ब्लैकलिस्ट में डालने की चेतावनी दी गई है. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि असंतोषजनक सड़कों की मरम्मत जल्द न कराने वाले संवेदकों की सुरक्षा राशि जब्त की जाएगी और उन्हें नए टेंडर से वंचित किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >