Samastipur News:बैठक में सांगठनिक मजबूती व चुनाव तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रखंड के बेलसंडी में जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई. हसनपुर के पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित में पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया

Samastipur News: बिथान : प्रखंड के बेलसंडी में जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई. हसनपुर के पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित में पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया. इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना व विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था. पार्टी प्रतिनिधि डॉ अंजनी कुमार कुशवाहा ने बूथ सशक्तीकरण को पंचायत स्तर तक विस्तार देने पर जोर दिया. प्रत्येक पंचायत के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की. जिन्हें क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रत्येक बूथ पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया. पूर्व विधायक राज कुमार राय ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा. हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य है. वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार विमल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है. हसनपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, बिथान जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, पंचायत अध्यक्ष जगमोहरा अरविंद कुमार पटेल, शिवशंकर यादव, विजय यादव ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यकर्ताओं को सीएम की ओर से जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >