Samastipur News:दिनकर भारतीय संस्कृति के सच्चे विचारक : डॉ प्रसाद

प्रखंड के चांदचौर पूर्वी पंचायत के शेखपुरा में शुक्रवार को डा भोला झा रिसर्च फाउंडेशन व भारती नवजीवन संस्थान शेखपुरा के तत्वावधान में संगोष्ठी की गयी.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के चांदचौर पूर्वी पंचायत के शेखपुरा में शुक्रवार को डा भोला झा रिसर्च फाउंडेशन व भारती नवजीवन संस्थान शेखपुरा के तत्वावधान में संगोष्ठी की गयी. उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रुप से किया. अध्यक्षता डा भोला झा ने की. संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी असम के डॉ सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र कवि दिनकर भारतीय संस्कृति के सच्चे विचारक हैं. उनकी रचनाएं सिर्फ राष्ट्र प्रेम से ही संदर्भित नहीं है, वरण उनकी कविताएं और चिंतन गहरे सांस्कृतिक बोध की परिचायक हैं. उन्हें उनके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान के लिए भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए. संगोष्ठी के उद्घाटनकर्ता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के सिनेटर डॉ विजय कुमार झा ने कहा कि दिनकर उत्तर वैदिक काल में आर्य-अनार्य संस्कृति का विस्तार से वर्णन किया है. विशिष्ट अतिथि महर्षि चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान सिमारियाधाम के उप सचिव व प्रवक्ता प्रो पीके झा प्रेम ने कहा कि दिनकर अपने साहित्यिक उपलब्धि से शिखर को प्राप्त किया है. संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के डॉ भोला ईसर ने स्वस्ति वाचन करते हुए शुभारंभ किया. सम्मानित अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर व पुष्पहार भेंटकर किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विकास झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >