Samastipur News:हर घर नल का जल : जर्जर पाइप बना जलापूर्ति में बाधक

सरकार ने शहर और कस्बों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर नल से जल योजना चला रखी है.

Samastipur News:समस्तीपुर : सरकार ने शहर और कस्बों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर नल से जल योजना चला रखी है. कागजों पर भले ही यह योजना पूर्ण सफल मानी जा रही हो. लेकिन नगर निगम क्षेत्र के सरजमीं पर नजर दौड़ाने पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 33 पर नजर डालें, वहां यह योजना बदहाली के दौर से गुजरती दिखती है. वहां की हालत यह है कि कई मोहल्लों में नल तो लगे हैं पर उनमें जल का नामोनिशान तक नहीं है. कहीं पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज है, तो कहीं जल प्रवाह का दबाव इतना कम है कि नलों में एक बूंद भी पानी नहीं गिरता है. सबसे खराब स्थिति मोटर की थी जो हर दो माह में जल जाती थी. जब मोटर नया लगाया गया तो पंप हाउस में लगे पाइप से लीकेज होने का मामला सामने आने के बाद पेयजल आपूर्ति के लिए मरम्मत का कार्य प्रारंभ है. यह हाल शहर के इंद्रनगर में लगे पंप हाउस का है.

– नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 33 के लोगों में आक्रोश

स्थानीय समाजसेवी घुनचुन यादव, प्रशांत कुमार, राजू कुमार सिंह, अशोक मिश्रा का कहना है कि नल-जल योजना शुरू होने के दौरान लोगों को मुफ्त आपूर्ति का सपना दिखाया गया था. लेकिन यहां हकीकत उलट है. कुछ उपभोक्ताओं को निजी खर्च से मोटर और पाइप लगाकर घरेलू जल आपूर्ति की व्यवस्था करनी पड़ी है. वहीं कई लोग आज भी आसपास के घरों या चापाकल के भरोसे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर या तो संबंधित अधिकारी सुनते ही नहीं या एक-दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं. इससे संबंधित जानकारी के लिए नगर आयुक्त व नगर प्रबंधक को काॅल किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया. जेई अमन चौधरी ने बताया कि जर्जरता के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है. कार्य जारी है जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >