Samstipur : राज्यस्तरीय पत्रिका में विद्यालय को स्थान मिलने पर शिक्षकों में हर्ष

शिक्षकों एवं समुदाय को देते हुए इसे टीम लगुनियां की सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बताया.

समस्तीपुर . बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिक निपुण संवाद के ताजा अंक में जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ के शैक्षणिक प्रयासों और नवाचारों को स्थान दिये जाने पर समुदाय, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह दिखा. बताते चलें कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माह निपुण संवाद नामक पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है. पत्रिका के 23 वें अंक में जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए ””एक प्रधानाध्यापक ऐसा भी” खंड में इस विद्यालय को जगह दी गई है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पत्रिका में विद्यालय द्वारा अर्जित पुरस्कारों, विद्यालय के विभिन्न शैक्षिक नवाचारों, हम हैं लगुनियां पत्रिका, प्रभावशाली बाल संसद, मीना मंच, बालिकाओं के माहवारी स्वास्थ्य को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो कार्यक्रम आदि को विस्तार से प्रकाशित किया गया है. प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं समुदाय को देते हुए इसे टीम लगुनियां की सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बताया. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शिव शंभू कुमार ने कहा कि विद्यालय की यह उपलब्धि समस्त जिले के लिए गौरव की बात है. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता व डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ने एक शैक्षणिक सोच विकसित कर ऐसी नींव डाली है जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >