छेड़खानी के मामले में दिल्ली पुलिस ने युवक को पकड़ा

हलई थाना क्षेत्र की सारंगपुर पश्चिमी पंचायत से दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान राजेश कुमार के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है.

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की सारंगपुर पश्चिमी पंचायत से दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान राजेश कुमार के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है. घटना की बाबत जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एसआई ने बताया कि करीब चार महीना पहले छेड़खानी के एक मामले में युवक को नामजद किया गया था. उस समय से युवक दिल्ली से फरार था. पुलिस ने दिल्ली से ही उसके एक शागिर्द युवक सतपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार किया. अपने साथ दिल्ली ले गई. दूसरी ओर हलई पुलिस ने आर्म्स मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी निवासी मक्खन साह के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पांच महीना पहले एक युवक को गिरफ्तार किया गया था. वह युवक अभी जेल में बंद है. उसके द्वारा ही युवक का नाम बताया गया था. जिसकी छानबीन करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >