Samastipur News:जल श्रमिक संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय

बिहार राज्य जल श्रमिक संघ उजियारपुर अंचल कमेटी की बैठक रविवार को गावपुर स्थित निजी कोचिंग संस्थान में हुई्र अध्यक्षता रामविलास सहनी ने की.

Samastipur News:उजियारपुर : बिहार राज्य जल श्रमिक संघ उजियारपुर अंचल कमेटी की बैठक रविवार को गावपुर स्थित निजी कोचिंग संस्थान में हुई्र अध्यक्षता रामविलास सहनी ने की. इसमें सर्वसम्मति से 12 अक्टूबर को अंचल सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व विभिन्न पंचायतों में पंचायत सम्मेलन, यूनिट सम्मेलन एवं सदस्यता पूर्ण किया जायेगा. सम्मेलन के लिए 12 सदस्यीय स्वागत कमेटी का गठन किया गया. इसमें स्वागत अध्यक्ष कुंवर प्रसाद सहनी, स्वागत उपाध्यक्ष रामभगत सहनी, मंत्री रामप्रीत सहनी, संयुक्त मंत्री पूजा सहनी व कोषाध्यक्ष दिनेश सहनी बनाये गये. संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राम बालक सहनी ने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार मछुआरा एवं मजदूर विरोधी है. जिला मंत्री छोटन कुमार सहनी ने कहा कि जिला में मछुआरों को संगठित कर संघर्ष किया जायेगा. सरकार की मछुआरों के प्रति गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर उमेश प्रसाद सहनी, अंचल मंत्री कुंवर प्रसाद सहनी, अंचल अध्यक्ष मंटू सहनी, रामलाल सहनी, कालेश्वर सहनी, लालो देवी, उमाकांत सहनी, रामदयाल सहनी, राम भगत सहनी, विनय सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >