कड़ी मशक्कत के बाद गंगा नदी से निकाला गया शव

थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित पचासा गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम करीब 24 घंटे के कड़ी की मशक्कत के बाद किशोरी का शव सोमवार को निकाला गया.

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित पचासा गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम करीब 24 घंटे के कड़ी की मशक्कत के बाद किशोरी का शव सोमवार को निकाला गया. पुलिस ने किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि रसलपुर गांव निवासी शंभू मल्लिक की नतनी नीतू कुमारी (15) अपने दो अन्य सहेलियों के साथ रविवार को स्नान करने गयी थी. जहां दोनों सहेली नदी बाहर आ गयी. परंतु नीतू गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी. बताते चलें कि नीतू अपने नानी के घर रह रही थी. वह वैशाली जिला के बलवा कुंवारी गांव के दिनेश मल्लिक की पुत्री थी. शव मिलने की खबर मिलते ही गंगा घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >