हत्या के बाद युवक का शव पहुंचा गांव

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती के युवक सह पिकअप मलिक का शव शनिवार की देर रात गांव पहुंचा.

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती के युवक सह पिकअप मलिक का शव शनिवार की देर रात गांव पहुंचा. मृतक विकास राम (28) ननकी राम का पुत्र था. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था. अपने पीछे उसने एक पुत्र एवं पुत्री को छोड़ गया है. परिजन विकास के माता-पिता का मुंबई से लौटने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के मसादू के निकट शुक्रवार की रात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान उसकी हत्या चाकू से गोदकर कर दी थी. वहीं उसका चालक मौके से फरार हो गया था. घटना के चश्मदीद मृतक के चालक के बयान पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ सबौर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सबौर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया था. विकास चालक के साथ आम खरीदने के लिए भागलपुर आया था. आम लदवा कर पिकअप से वह घर चालक के साथ लौट रहा था. तभी लुटेरे ने प्रतिरोध करने के दौरान चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >