दामोदरपुर में पेड़ से लटका किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र की सुरौली पंचायत स्थित दामोदरपुर वार्ड 10 में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से लटका हुआ एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की सुरौली पंचायत स्थित दामोदरपुर वार्ड 10 में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से लटका हुआ एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने मुखिया को इसकी जानकारी दी. मुखिया मौके पर पहुंच कर शव की स्थिति देख कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. मृत किशोर की पहचान सुरेंद्र महतो के 15 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर को उसके पड़ोसी दोस्त ने गुरुवार को बुलाया था. देर रात घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे काफी खोजबीन की. पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से शव लटके होने की जानकारी मिली. परिजन वहां पहुंचकर देखा, तो अपने पुत्र को लटका हुआ पाया. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ उतरा. परिजनों की सहमति लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में गले में फंदा लगाकर मौत होना प्रतीत होता है. स्थानीय लोगों द्वारा चर्चा की जा रही है कि किसी ने इसे अन्य स्थानों पर हत्या कर शव को लटका दिया है. मृतक की मां ममता देवी पुत्र के वियोग में रो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >