Bihar/Samastipur News:डीएवी के श्रेयस व परी राज अंडर क्लास 6 के फाइनल में

ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को अंडर क्लास-6 से अंडर क्लास-10 व अंदर-19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल की प्रतियोगिता खेली गई

Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले शहर के पटेल मैदान स्थित अतः क्रीड़ा भवन में खेले जा रहे जिला स्कूल एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को अंडर क्लास-6 से अंडर क्लास-10 व अंदर-19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल की प्रतियोगिता खेली गई. इसमें डीएवी दबदबा कायम रहा. पहले सत्र में अंडर क्लास-6 वर्ग के बालक सिंगल्स में डीएवी के श्रेयस सिंह ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत सेमीफाइनल मुकाबले में रोसड़ा के तथागत को 15-6, 12-15 व 15-8 से एंव संत मैरी के कुमार जय ने डीएवी के अर्पित कुमार सिंह को 15-1, 15-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. जबकि बालिका वर्ग में डीएवी की तनवी राज व परी राज सेमी फाइनल मुकाबला अपने नाम कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. वहीं अंडर क्लास 8 बालक एकल के सेमीफाइनल में संत पॉल के आरव कुमार ने विकास कुमार को 15-8,15-6 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया. इससे पूर्व अंडर क्लास-10 बालक सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीएवी के रवि राज ने आदर्श कुमार को, डीएवी के सुयश राज ने विकास कुमार को, डीएवी के शशांक ने अतुल्य को व आरव कुमार ने अथर्व झा को पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसी तरह दूसरे सत्र में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वेटरन क्वार्टर फाइनल में कौशिक कमल ने संतोष कुमार को, अंजनी कुमार ने विवेक कुमार को, अमित कुमार ने चंद्रभान को एवं डॉक्टर प्रसून ने अमर संथालिया को हराकर चैंपियनशिप के अंतिम चार में स्थान पक्का किया. जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह 22 जनवरी को होगा. प्रतियोगिता का सफल संचालन बिहार बैडमिंटन संघ के सदस्य सह जिला क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >