समस्तीपुर: दलसिंहसराय के दिव्य का कमाल, नेशनल पावर लिफ्टिंग में बिहार का बढ़ाया मान

दलसिंहसराय के दिव्य दीपल ने नेशनल सब जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अवार्ड जीता है. पढ़ें पूरी खबर...

: दलसिंहसराय के वीआईपी कॉलोनी निवासी दिव्य दीपल ने आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में आयोजित 15वीं नेशनल सब जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अवार्ड हासिल किया है.

74 किलो वर्ग में दिखाया दम

17 मई को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिव्य ने सब जूनियर कैटेगरी के 74 किलो वर्ग में 202 किलो वजन उठाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

दिव्य ने बताया कि इस वर्ग में बिहार से वह अकेले प्रतिभागी थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

बिहार से अकेले प्रतिभागी रहे दिव्य

प्रतियोगिता से पहले बिहार पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से पटना स्थित पावर लिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में ट्रायल कैंप आयोजित किया गया था. इसी चयन प्रक्रिया के बाद दिव्य को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था.

बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल की सफलता

दिव्य शहर के एक जिम में नियमित अभ्यास करते हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अब तक किसी एकेडमी या पेशेवर ट्रेनर से प्रशिक्षण नहीं लिया है.

उन्होंने बताया कि पावर लिफ्टिंग के प्रति शौक और लगातार मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचाया.

प्रतियोगिता के दौरान उनके पिता दीप्तोष चौधरी और शिक्षिका मां दीपा रानी भी मौजूद रहीं और उनका हौसला बढ़ाया.

दिव्य की सफलता पर उनके दादा अवधेश चौधरी, दादी मंजू कुमारी समेत परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >