सर्वेश्वर धाम पटसा और मंगलगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने किया जलाभिषेक

सावन की तीसरी सोमवारी पर हसनपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से बाबा का जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की।

Sarveshwar Dham Patsa: समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ऐतिहासिक व ग्रामीण शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला. प्रखंड के सर्वेश्वर धाम पटसा, मंगलगढ़, चंद्रपुर, शोभेपुरा, खरहैया, हसनपुर गांव, बगराहा, अतापुर, प्रखंड मुख्यालय, शकरपुरा, रामपुर, शासन और दूधपुरा समेत दर्जनों गांवों के मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर परिवार के लिए सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की.

सिमरिया और झमटिया घाट से जल लेकर पहुंचे कांवरिये

पवित्र नदियों के विभिन्न घाटों से जल भरकर कांवरियों के जत्थे लगातार शिवालयों में पहुंचते रहे:

  • सिमरिया से पदयात्रा: बेगूसराय के सिमरिया घाट से गंगाजल भरकर सैकड़ों डाकबम और कांवरिये पैदल यात्रा करते हुए सर्वेश्वर धाम पटसा पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया.
  • मंगलगढ़ में जलाभिषेक: झमटिया घाट से पवित्र जल लेकर आए श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक मंगलगढ़ शिवालय में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया.
  • बाहरी तीर्थों की यात्रा: प्रखंड के कई श्रद्धालु निजी वाहनों से दरभंगा के बाबा कुशेश्वरस्थान और बेगूसराय के हरिगिरी धाम भी दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए.
सर्वेश्वर धाम पटसा में जल चढ़ाने को लेकर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

कमेटी के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था की कमान

पटसा आयोजन समिति के सदस्य जगन्नाथ झा ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्वयंसेवक तैनात रहे, जिससे कतारबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण जलाभिषेक संपन्न हुआ.

समारोह व व्यवस्था में नरेंद्र झा, घनश्याम झा, गौतम कुमार राय, शिवनाथ मिश्रा, गोपाल जी झा, नागेंद्र मिश्रा, ज्योति नाथ मिश्रा, आशुतोष कुमार झा, अमित किशोर राय, डॉ. गौरीशंकर, सुजीत मिश्र, अर्जुन कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार साहू, सुमंत राय, टुनटुन राय, मुरारी झा, राकेश कुमार झा, सुनील गिरी, चंदन सिंह, वरुण चौधरी, रामाधार ठाकुर, सचिन कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा व भोला सक्रिय रहे.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण रक्तदान संघ की धुरलख में शानदार पहल, 31 यूनिट रक्त एकत्र कर रेड क्रॉस को सौंपा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishana murari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >