Samastipur News:चोरी के मामले में एक शातिर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

हलई थाना क्षेत्र के हलई बाजार के मुस्कान मोबाइल दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के हलई बाजार के मुस्कान मोबाइल दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए न केवल एक युवक को गिरफ्तार किया है बल्कि चोरी के मोबाइल भी बरामद किये हैं. उसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कई अन्य मामलों में भी युवक की संलिप्तता का पता लगाया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक से पुलिस गंभीरता के पूछताछ कर रही है. कई और राज खुल सकते हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि को मोबाइल दुकान का शटर और ताला तोड़ कर शातिर अंदर घुसा था. एक बदमाश बाहर खड़ा था. दूसरा अंदर घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरा को तोड़ा. फिर कई सामान लेकर वहां से निकल गया. सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब मामले की तफ़्तीश शुरू की तो युवक के बढ़े हुए बाल से पुलिस को कुछ अंदेशा हुआ. पकड़ा गया युवक चकलालशाही निवासी सकलदेव सहनी का बेटा पंकज कुमार है. पंजाब से चार दिन पहले ही आया था. आते ही उसने चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया. इस घटना के पहले उसने पुरुषोत्तमपुर के ब्रज किशोर सिंह के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. कृष्णा चौक पर भी मोबाइल चोरी की घटना हुई थी. इसमें भी इसकी संलिप्तता बताई जा रही है. उसके पास से पुलिस ने ताला और शटर तोड़ने के औजार बरामद किये हैं. उसने पुलिस को बताया कि एक अन्य युवक मुन्ना सहनी के बेटे बजरंगी सहनी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि वह दिन भर घर से नहीं निकलता था. अपना चेहरा छुपा करता था. रात में घटना को अंजाम देने के बाद फिर घर में छुप जाता था. घटना की छानबीन करते हुए पुलिस ने सोमवार को उसके घर से उसे पकड़ा. उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया. थाना लाकर उसे हाजत में बंद किया गया. इसी क्रम में उसने शौच जाने का बहाना बनाया. हाथ में हथकड़ी लगाकर उसे शौच के लिये ले जाया गया. वह शौच के बहाने अंदर से हथकड़ी खोलकर दीवार फांदकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी चौकन्ना हो गयी. वह धान के खेत में छुप गया. चारों तरफ से लोगों ने उसे घेर लिया. पुलिस के द्वारा सघन छानबीन की गई तो वह धान के खेत में छुपा पाया गया. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. इस अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा दरोगा सुजीत कुमार ,संजय सिंह आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >