Crime News: बिहार में सरपंच की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के बीच जमकर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में सरपंच की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में मारपीट के दौरान जमकर गोलियां चली. वहीं, मंगलवार की देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Crime News: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से है जहां, सरपंच की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के मोहिउद्दीन थाना क्षेत्र की है. जहां मंगलवार की देर रात आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूब बवाल हुआ. दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर मारपीट तो हुई ही लेकिन, ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई. घटना में सरपंच की गोली लगने से मौत हो गई तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सरपंच की पहचान बिशनपुर बेरी पंचायत के सुनील कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

मारपीट के साथ चली गोलियां

घटना के बारे में बताया गया कि, मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत के मटीऔर में आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों में मंगलवार की शाम से ही विवाद चल रहा था. जिसके बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और जमकर मारपीट के साथ खूब गोलियां चली. इस घटना में बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच सुनील कुमार राय को गोली लग गई. जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों के द्वारा आरोपी की भी जमकर पिटाई कर दी गई.

पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी

वहीं, दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां, बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच सुनील कुमार राय की मौत हो गई. वहीं, जख्मी आरोपी को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है. इधर, पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल और सदर अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं. वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिती बन गई है.

(संजीव तरुण की रिपोर्ट)

Also Read: Patna Metro Update: पटना में पटरी पर मेट्रो, सस्ती बिजली पर सुनवाई भी पूरी, जल्द ही सफर का सपना होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >