पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे युवा क्रिकेटर भानु प्रताप सिंह, अस्पताल में भर्ती हैं विधायक

बिहार के पूर्व मंत्री और कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी से युवा क्रिकेटर भानु प्रताप सिंह ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान कई स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

MLA Maheshwar Hazari Health: समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड स्थित अस्पताल में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी से युवा क्रिकेटर भानु प्रताप सिंह ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. भानु प्रताप सिंह, मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के दिगंबरा निवासी एवं पंचायत मुखिया संजीव सिंह के पुत्र हैं. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर महेश्वर हजारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के मुखिया संजीव सिंह, समाजसेवी पप्पू कुमार, राजेश कुमार समेत पूसा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने पूर्व मंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनका हालचाल जाना.

स्वास्थ्य लाभ की कामना

मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने महेश्वर हजारी के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढे़ं: धान के पुआल से कमाई का नया फॉर्मूला, 45 दिन में तैयार होगी मशरूम की फसल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >