Samastipur News:शिलान्यास के बाद भी मुक्तापुर आरओबी का शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य

13 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी का शिलान्यास किया था.

Samastipur News:समस्तीपुर :

13 जनव��ी 2025 को प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी का शिलान्यास किया था. 99.22 करोड़ की लागत से इस आरओबी का निर्माण होना है. इस दो लेन ब्रिज की लंबाई 1640 मीटर होगी. इसके लिये चिहिंत तकरीबन 200 से रैयतों से .8054 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाना है. शिलान्यास के एक साल बाद भी इस आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. एनएच 322 पर पड़ने वाला यह रेल गुमटी ट्रेनों की आने-जाने के कारण बंद किया जाता है. इस कारण घंटों जाम की समस्या बनी रहती है. कभी-कभी तो दोनों ओर से ट्रेनों के आने जाने के कारण गुमटी काफी देर तक बंद रहता है. ऐसी स्थिति में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. एंबुलेंस भी जाम में फंस जाता है. एनएच 322 होने के कारण वाहनों का काफी दबाव रहता है.

– मुक्तापुर रेलवे गुमटी हर दिन घंटों रहा रहता जाम, लोग परेशान

दरभंगा सहित उत्तर बिहार के कई जिलों व अनुमंडलों का समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली आदि जिलों में जाने का यह सुलभ मार्ग है. लेकिन यह रेलवे गुमटी इस सुलभ सड़क का अभिशाप बना हुआ है. कल्याणपुर प्रखंड के लोगों को ताे जिला मुख्यालय आने में इस गुमटी के कारण कुछ अधिक ही परेशानी होती है. लोग हर दिन कोर्ट, कचहरी, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज आदि आते-जाते हैं, उन्हें बहुत अधिक परेशानी होती है. स्कूली बस भी इस रेलवे गुमटी के कारण जाम में फंस जाता है. छोटे-छोटे बच्चे बहुत अधिक परेशान होते हैं. इस आरओबी के बन जाने से समस्तीपुर, मुक्तापुर, पूसा व दरभंगा के बीच आवागमन बहुत आसान होगा. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस दौरान इस आरओबी के बारे में उनके द्वारा जानकारी ली गयी है. लोगों को उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही इस आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >