Samastipur News:विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाये गये विधेयक के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाये गये विधेयक के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम योजना से हटाने के कथित षड्यंत्र के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च जिला कार्यालय से निकाला. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पंहुचा. मौके पर सभा हुई. मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. तमीम ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने का प्रयास देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों पर सीधा प्रहार है. महात्मा गांधीजी के नाम को योजना से हटाने का प्रयास न केवल राष्ट्रपिता का अपमान है. बल्कि गांधीजी के विचारों और मूल्यों को मिटाने की साजिश भी है. जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने या समाप्त करने का प्रयास जारी रखा तो कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी. प्रदर्शन की समाप्ति के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित स्मार पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से समर्पित किया गया. इसमें केंद्र सरकार से विधेयक को वापस लेने एवं मनरेगा योजना को यथावत रखने की मांग की गई. मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, कामेश्वर पासवान, देविता कुमारी गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, विश्वनाथ सिंह हजारी, शशिभूषण राय, उपेंद्रनाथ तिवारी, रामविलास राय, प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुंवर, शंभू प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, विश्वनाथ महतो, समौली झा, अजीत कुमार सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, उमाशंकर पासवान, दिनेश ठाकुर, राजन कुमार वर्मा, मोइन रजा, फैज अहमद फैज, अनिल कुमार कुशवाहा, शिवराम ठाकुर, भगवान लाल पासवान, अजय कुमार, वीरेंद्र राय, कुमार गौरव, सोहैल सिद्दीकी, सुशील कुमार राय, फूलेश्वर महतो, अमरजीत कुमार, श्याम सुंदर महतो, विजय कुमार शर्मा, कैलाशनाथ सिंह, कैलाश कुमार ठाकुर, राजेश कुमार गिरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >