Samastipur News:छठ महापर्व पर नायक टोली में लगा आस्था व सेवा का संगम

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन दिनों में नायक टोली वार्ड 13 में सेवा व श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली.

Samastipur News:रोसड़ा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन दिनों में नायक टोली वार्ड 13 में सेवा व श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली. प्रो दिलीप प्रसाद लाल व प्रो पूनम लाल ने छठ व्रतियों का सम्मान करते हुए उनके बीच साड़ी एवं अंगवस्त्र का वितरण किया. यह सेवा कार्य उनके पुत्र ईं. मनीष कुमार मधुकर एवं इं प्रिया कुमारी के सौजन्य से हुआ. 75 जरूरतमंद मातृशक्तियों को यह सौगात दी गई. व्रत रखने वाली एक माता ने भावुक होकर कहा कि हम जैसे गरीब घर की भी इज्जत होती है, किसी ने यह महसूस कराया अधिवक्ता कपिलदेव सहनी ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा का पर्व नहीं, यह समाज में त्याग,समर्पण व आपसी प्रेम का संदेश देता है. ऐसे कार्य समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में प्रो शिव शंकर प्रसाद सिंह, कपिल देव, पूर्णिमा देवी, मोनी कुमारी, अंशु झा, ऋतुराज,सार्थक सुमन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >