Samastipur News:संस्कृत शिक्षा की स्थिति होगी बेहतर : झा

बिहार में संस्कृत शिक्षा की स्थिति बेहतर बनायी जायेगी. यह बात संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कही.

Samastipur News: मोरवा : बिहार में संस्कृत शिक्षा की स्थिति बेहतर बनायी जायेगी. यह बात संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कही. वे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल खुदनेश्वर स्थान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में संस्कृत शिक्षा की स्थिति बड़ी दयनीय है. जहां मदरसा बोर्ड के ढाई हजार से अधिक विद्यालय चल रहे हैं वहीं पूरे बिहार में मात्र 645 संस्कृत के विद्यालय चल रहे हैं. पहले सिलेबस में रामायण व महाभारत की पढ़ाई चलती थी. जिसे रोक दिया गया था. कार्यकाल शुरू होते ही छात्रों के जीवन में उत्तम चरित्र बनाने के लिए इसे शामिल किया. बिहार में जितने भी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं वहां पर उसे शिक्षा समिति का गठन कर संस्कृत विद्यालय चलाये जायेंगे. जहां वेदों की शिक्षा दी जायेगी. भुवनेश्वर विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि खुदनेश्वर स्थान के निकट.खुदनेश्वर राजनीति संस्कृत विद्यालय में वर्ष 1978 तक आचार्य स्तर तक पढ़ाई चलती थी. जिसे तोड़ कर प्राथमिक और मध्य बना दिया गया. श्री मिश्र ने इस विद्यालय को माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई चलाने की मांग की. बोर्ड अध्यक्ष को विद्यालय परिवार की ओर से चादर, माला, पाग पहनाकर सम्मानित किया गया. संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य डॉ दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, प्रमुख प्रतिनिधि गौरव कुमार शर्मा, आचार्य सत्यनारायण मिश्र को भी सम्मानित किया गया. डॉ अवधेश कुमार झा एवं डॉ विजय कुमार झा द्वारा अतिथियों को सर्व मंगला पंचांग एवं पुस्तक देखकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ मित्र कुमार ठाकुर, मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इन्द्रदेव शर्मा, विभूतिनाथ झा, विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन मिश्र, सौरव कुमार शर्मा, कमलेश सहनी, हरि पोद्दार, पंकज सिंह, दिलीप कुमार, प्रमोद सहनी, सुरेश साह, दीपक कुमार, पंडित अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा, मनोज कुमार झा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >