मनरेगा लोकपाल से अनियमितता की शिकायत

हरपुर महम्मदा पंचायत क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे कार्य में हो रहे अनियमितता को लेकर प्रखंड खेग्रामस सचिव सुरेश कुमार ने मनरेगा लोकपाल समस्तीपुर को आवेदन देकर शिकायत की है

पूसा : हरपुर महम्मदा पंचायत क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे कार्य में हो रहे अनियमितता को लेकर प्रखंड खेग्रामस सचिव सुरेश कुमार ने मनरेगा लोकपाल समस्तीपुर को आवेदन देकर शिकायत की है. शिकायतकर्ता ने कहा कि बाहर रहने वाले लोगों का योजना स्थल पर श्रम दिखा हाजिरी बनायी गयी है, जो कभी उपस्थित नहीं थे. शिकायतकर्ता ने मेट के द्वारा कई योजनाओं में इस तरह की अनियमितता करने की बात को आवेदन में लिखी है. इस संदर्भ में प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि इसकी जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >