हत्या की नीयत से किशोर के अपहरण की शिकायत

थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा वार्ड 13 निवासी रामसागर राय के पुत्र जगत राय ने अपने इकलौते पुत्र सन्नी कुमार (13) के अपहृत की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा वार्ड 13 निवासी रामसागर राय के पुत्र जगत राय ने अपने इकलौते पुत्र सन्नी कुमार (13) के अपहृत की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. इसको लेकर दिये आवेदन में बताया गया है कि सन्नी कुमार 18 जुलाई से लापता है. बताया है कि उसे आशंका है कि उसका अपहरण हत्या की नीयत से किया गया है. पिता ने घटना को अंजाम देने की शंका बेटी के ससुराल वालों पर किया है. कहा है कि ससुराल वाले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. जहां उन लोगों ने पुत्र की हत्या की धमकी पूर्व में दी थी. आवेदन में शाहपुर पटोरी थाना के सिरदिलपुर गांव के संगीता देवी, मनिश्चन्द्र राय व रितिक रौशन को आरोपित किया है. एसएचओ ने आवेदन प्राप्त होने की बात कह जांच-पड़ताल करने की जानकारी दी है. उधर, घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर खासे चिंतित हैं. उनकी नजरें अब पुलिस प्रशासन पर आकर टिकी है कि कब तक पुलिस किशोर को खोजकर सामने ला पाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >