Samastipur News:जंक्शन के निकट जाम के कारण यात्रियों के छूट रहे पसीने

शहर के स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार में जाम का संकट बढ़ गया है. अगर आप ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे हैं तो जाम में लगने वाला समय यात्रा के साथ जोड़ लें.

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार में जाम का संकट बढ़ गया है. अगर आप ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे हैं तो जाम में लगने वाला समय यात्रा के साथ जोड़ लें. दोनों ओर बीच सड़क पर दुकान से इलाका घिरा रहता है. रामबाबू चौक व थानेश्वर पैदल पुल तक दोनों ओर अतिक्रमण का बोलबाला है. इस बीच ई-रिक्शा चालकों की मनमानी अलग से जाम लगाता है. स्टेशन चौक गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर रहती है. सवारियों को ले जाने के लिए बड़ी संख्या में स्टेशन चौक पर ऑटो- ई-रिक्शा खड़े रहते हैं. सवारी भरने के चक्कर में बीच रोड तक वाहनों को खड़ा कर देते हैं. इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ई-रिक्शा यात्रियों के अलावा आसपास के दुकानदारों के लिए भी समस्या बन चुकी हैं. ट्रैफिक पुलिस की गैरहाजिरी में इनकी मनमानी और बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है. जिससे उन्हें मानसिक व आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >