सड़क किनारे रखे गैस पाइप गिरने से बालक जख्मी

थाना क्षेत्र के रोसड़ा- बहेड़ी मार्ग किनारे एक निजी कंपनी द्वारा जमीन के नीचे गैस पाइप लाइन लगाया जा रहा है.

शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के रोसड़ा- बहेड़ी मार्ग किनारे एक निजी कंपनी द्वारा जमीन के नीचे गैस पाइप लाइन लगाया जा रहा है. इसी दौरान करियन पंचायत वार्ड 13 गायघाट के दुर्गा स्थान समीप गांव के दुखी मंडल का 8 वर्षीय बालक मदन कुमार के शरीर पर अचानक लोहे का पाइप गिर गया. इसमें बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ले की मदद पाइप के नीचे से दबे बालक को निकाल कर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गये. जहां डाक्टरों ने उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया है. मुखिया संजीव कुमार पासवान ने बताया कि घायल बालक के पिता गरीबी के कारण दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >