Chhatrapati Shahuji Maharaj:आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज ने गैर बराबरी के खिलाफ किया था जंग

मोरवा उत्तरी पंचायत के लस्कारा वार्ड एक में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले महान समाज सुधारक और मराठा वंश के प्रतिष्ठित शासक छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

Chhatrapati Shahuji Maharaj:मोरवा : मोरवा उत्तरी पंचायत के लस्कारा वार्ड एक में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले महान समाज सुधारक और मराठा वंश के प्रतिष्ठित शासक छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने छत्रपति शाहू महाराज के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि उन्हें भारत में आरक्षण का जनक माना जाता है. उन्होंने कोल्हापुर रियासत की नौकरियों में गैर-ब्राह्मणों व पिछड़ी जातियों के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया था. यह गैर बराबरी के खिलाफ बड़ा फैसला था. जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने शिक्षा को समाज की प्रगति का मूल आधार माना था. अपने राज्य में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य व नि:शुल्क बनाया. गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रावास खुलवाए. उन्होंने स्त्री शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया. छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो अतुलनीय कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरणा देते हैं. उन्होंने समाज से भेदभाव मिटाने, सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने और पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, देवशंकर राय, रामानंद सिंह, फूल कुमारी कुशवाहा, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, अमरजीत कुमार, मो. बशीर, चंद्रशेखर राय और नितेश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >