मैदानी भागों में अगले 24 घंटे तक व तड़ाई क्षेत्रों में 48 घंटों तक वर्षा की संभावना

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा व ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 11 से 15 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा व ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 11 से 15 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के अगले 24 घंटों तक मैदानी भागाें के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी. तराई के जिलों के अनेक स्थानों पर यह संभावना अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी. उसके बाद वर्षा की संभावना कम हो जाएगी. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.आज का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >